गैस का सिलेंडर होगा राष्ट्रीय लोक मोर्चा का चुनाव चिन्ह
मदन चौधरी बने पार्टी के प्रभारी प्रदेश अध्यक्ष, सभी 40 सीटों पर एनडीए की जीत सुनिश्चित करेगा- उपेन्द्र कुशवाहा
पटना 24 मार्च| चुनाव आयोग ने राष्ट्रीय लोक मोर्चा को गैस सिलेंडर के रूप में पार्टी का चुनाव चिन्ह घोषित किया है|
पटना में पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री उपेन्द्र कुशवाहा ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि हमने निर्वाचन आयोग से इस सम्बन्ध में आग्रह किया था जिसे आयोग ने स्वीकार कर लिया|
श्री कुशवाहा ने कहा कि प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के अन्तर्गत आज भारत वर्ष का एक-एक घर गैस सिलेंडर से परिचित है एवं लोगों के दिल में बसता है| पार्टी इसी चुनाव चिन्ह के सहारे बिहार में लोकसभा के 40 सीटों पर एनडीए की जीत सुनिश्चित करेगा|
पार्टी के प्रवक्ता राम पुकार सिन्हा ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उपेन्द्र कुशवाहा ने पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मदन चौधरी को पार्टी का प्रदेश प्रभारी अध्यक्ष बनाया है| उल्लेखनीय है कि श्री रमेश कुशवाहा के जद यू. में जाने के बाद अगले आदेश तक श्री मदन चौधरी को प्रदेश प्रभारी अध्यक्ष के रूप में काम करने की जिम्मेवारी सौपी गयी है|
संवाददाता सम्मेलन में प्रदेश प्रभारी अध्यक्ष मदन चौधरी, राष्ट्रीय महासचिव व प्रवक्ता ई. शम्भूनाथ सिन्हा, फजल इमाम मल्लिक, सुभाष सिंह चन्द्रवंशी, प्रशांत पंकज, अजय कुशवाहा, जंग बहादुर सिंह, सुभाष कुशवाहा, ब्रजेन्द्र पप्पू, स्मृति कुमुद, उर्मिला पटेल आदि मौजूद थे|
प्रभारी प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी के मनोनित होने पर बधाई देने वालो में ठाकुर धर्मेन्द्र सिंह, संजीव राम, अशोक राम, चौधरी बसंत पटेल, डॉ. दीपक कुमार, ई. हेमंत कुमार, नितिन भारती, संत सिंह कुशवाहा, अरविन्द वर्मा, विनोद पप्पू, सौरभ सागर प्रमुख हैं|